फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी बारामुला: तस्करों से जम्मू-कश्मीर में नशा भेज रहा पाकिस्तान, नारको टेरर नेटवर्क का होगा भंडाफोड़

Tue, 14 Feb 2023 01:45 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

एसएसपी बारामुला आमोद अशोक नागपुरे ने कहा कि रविवार को पुलिस ने उड़ी सेक्टर में भारी मात्रा में हेरोइन और नकदी के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि उन्हें और भी अहम सुराग मिले हैं।
 
विज्ञापन
बारामुला पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसपी बारामूला आमोद अशोक नागपुरे ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान तस्करों के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में नारको टेररिज्म फैला रहा है। सीमा पार बैठे आतंकी सरगना प्रदेश में लगातार अशांति फैलाने की नापाक कोशिशें कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रविवार को भी जिला पुलिस ने उड़ी सेक्टर में भारी मात्रा में हेरोइन और नकदी के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि उन्हें और भी अहम सुराग मिले हैं।

जल्द ही ऐसे और नारको टेरर नेटवर्क के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि हमने हॉटस्पॉट की पहचान की है और भविष्य में इस तरह के ऑपरेशन के लिए आधुनिक तकनीक का भी प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो अपराधी जमानत पर छूट जाते हैं, उन पर पुलिस अब पीएसए के तहत मामला दर्ज करेगी, ताकि उन्हें हिरासत में रखा जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें