फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन को होगा सर्विस सेलेक्शन बोर्ड का इम्तिहान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू तथा श्रीनगर में सर्विस सेलेक्शन बोर्ड के इम्तिहान आगामी तीन अगस्त को दो चरणों में होने जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर जम्मू तथा श्रीनगर में परीक्षाकेंद्र स्थापित हुए हैं। इस परीक्षा के लिए आब्जर्वरों की भी नियुक्तियां हो गई हैं।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक जेके सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की परीक्षा सुबह दस बजे से साढ़े बारह बजे दोपहर तक पहले चरण में आयोजित होगी। दूसरे चरण की परीक्षा इसी दिन दोपहर दो बजे से दोपहर बाद साढ़े चार बज से आयोजित होगी।

इन इम्तहानों के लिए जम्मू में राजकीय एसआरएमएल हायर सेकेंडरी स्कूल में स्थापित परीक्षा केंद्र के लिए गुलाम रसूल कमर डिप्टी लेबर कमिश्नर श्रीनगर आब्जर्वर नियुक्त हुए हैं। सरकारी महिला कालेज परेड जम्मू में होनेवाली परीक्षा के लिए आब्जर्वर बशीर अहमद वानी ज्वाइंट डायरेक्टर हैंडलूम श्रीनगर की नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन

शहर में कई कालेजों में होगी परीक्षा

राजकीय पालिटेक्निक कालेज बिक्रम चौक जम्मू में स्थापित परीक्षा केंद्र के लिए आब्जर्वर के रूप में मोहम्मद अशरफ भट्ट ज्वाइंट डायरेक्टर हैंडीक्राफ्ट कश्मीर को नियुक्त किया गया है।

राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गांधीनगर जम्मू में स्थापित केंद्र के लिए आब्जर्वर के रूप में सईद कमर सजाद डिप्टी डायरेक्टर, डायरक्टरेट आफ रूरल डेवलपमेंट कश्मीर को नियुक्त किया गया है।

जबकि राजकीय डिग्री कालेज पलौड़ा (वर्तमान में ओल्ड इंजीनियरिंग कालेज नजदीक कामर्स कालेज जम्मू ) में स्थापित परीक्षाकेंद्र के लिए शब्बीर हुसैन भट्ट डिप्टी डायरेक्टर टूरिज्म को आब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

आब्जर्वरों की तैनाती की गई

दीवान बद्रीनाथ विद्या मंदिर अमर विल्ला बीईईन अस्पताल कनाल रोड जम्मू में स्थापित परीक्षा केंद्र के लिए मुश्ताक अहमद पर्सनल अफसर डायरेक्टेर आफ स्कूल एजुकेशन कश्मीर को अब्जर्वर बनाया गया है।

राजकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल शास्त्रीनगर जम्मू में शबीर हुसैन कीन डिप्टी सेक्रेटरी रिब्न्यू डिपार्टमेंट को आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। राजकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल सतवारी जम्मू में नासिर अहमद लोन डिप्टी डायरेक्टर इंफोरमेशन डिपार्टमेंट श्रीनगर को आब्जर्वर बनाया गया है।

शिक्षा निकेतन स्कूल जीवन नगर के लिए अब्दुल सत्तार को आब्जर्वर बनाया गया है जबकि राजकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल रेहाड़ी जम्मू के लिए अभिषेक अबरोल को अब्जर्वर बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें