फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटा पूरा करने के लिए SRTC लेगी पर्यटन का सहारा

Thu, 02 Apr 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य परिवहन निगम (एसआरटीसी) अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए पर्यटन स्थलों का सहारा लेगा। निगम की ओर से नई बसें खरीदने की योजना तैयार की गई है। बसों के आने पर इन्हें पर्यटन स्थलों पर लगाया जाएगा। दरअसल, मौजूदा समय में एसआरटीसी की आय में 80 फीसदी हिस्सेदारी अंतर्राज्यीय बसों और पर्यटन स्थलों पर लगाई गई बसों की है।
विज्ञापन


इसलिए निगम ने नई बसों को अंतर्राज्यीय और पर्यटन स्थलों पर लगाने का निर्णय किया है। निगम के प्रबंध निदेशक जेएस टंडन ने बताया कि निगम की आय का मुख्य साधन अंतर्राज्यीय बसें और पर्यटन स्थलों पर लगाई गई बसें हैं। इस समय निगम के पास 200 के करीब बसे हैं। इनमें से 150 से अधिक अंतर्राज्यीय और बाकी की पर्यटन स्थलों के लिए चल रही हैं।

निगम ने करीब 100 नई बसों को प्रस्ताव बनाकर सरकार को सौंपा है। इसे लेकर सरकार विचार कर रही है। इन बसों को जम्मू से कटड़ा, श्रीनगर और बाहरी राज्यों के लिए चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक राजस्व जुटाया जा सके। इसी से निगम की हालत में सुधार आ सकता है।
विज्ञापन


शुरू हो सकती है जम्मू दर्शन बस
शहर के धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए एक जम्मू दर्शन बस चलाने की योजना तैयार की गई थी। छह साल पहले तैयार की योजना आगे नहीं बढ़ पाई। इस बस को रेलवे स्टेशन से चलना था और 35 स्थलों पर घूमना था। एसआरटीसी की नई बसों के आने पर इस योजना को शुरू किया जा सकता है। निगम पर्यटन स्थलों की सैर कराने के लिए बसों का इस्तेमाल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें