घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी के कारण चारों ओर बर्फ की चादर देखने को मिल रही है। यहीं कारण है कि श्रीनगर से लेह जाने वाले राजमार्ग को बर्फबारी के चलते बंद कर दिया है। जानकारी के अनुसार इलाके में हुई भारी बर्फबारी के चलते रोड सफेद चादर से ढक गई जिस वजह से यातायात को स्थागित कर दिया गया है।
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल हुई बर्फबारी और फिसलन के कारण यातायात आज भी बाधित है। यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और यातायात पुलिस सड़क की स्थिति का समीक्षा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यातायात पुलिस की ओर से स्वीकृति मिल जाने के बाद ही वाहनों को आने-जाने की अनुमति दी जाएगी।