फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीनगर में शुरू हुआ मार्शल आर्ट का महाकुंभ

विज्ञापन
श्रीनगर के शेर ए कश्मीर इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वुशु प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान ​म - फोटो : Samvad
विज्ञापन
- 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के तहत हो रहे वुशू मुकाबले, देशभर से 41 टीमें दिखाएंगी दम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। श्रीनगर में मंगलवार से मार्शल आर्ट का महाकुंभ शुरू हो गया। मार्शल आर्ट की ही श्रेणी वुशू में राष्ट्रीय स्कूल खेलों के 69वें संस्करण का श्रीनगर के वजीर बाग स्थित शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उद्घाटन किया गया।
भारतीय स्कूल खेल महासंघ के तत्वावधान में युवा सेवा एवं खेल निदेशालय जम्मू-कश्मीर 17 वर्ष से कम आयु के लड़कों और लड़कियों के लिए यह राष्ट्रीय आयोजन करवा रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेस सूचना ब्यूरो के निदेशक और रीजनल न्यूज यूनिट (आरएनयू) दूरदर्शन केंद्र श्रीनगर के निदेशक काजी सलमान उपस्थित थे। युवा एथलीटों, अधिकारियों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति में आयोजन का उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों ने मार्च-पास्ट किया जो राष्ट्रीय एकता का प्रतीक था। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान काजी सलमान ने कहा कि श्रीनगर में देशभर से युवा प्रतिभाओं के इस शानदार समागम को देखना वाकई उत्साहजनक है। इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देशभर के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संगठनों की 41 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का समापन एक नवंबर 2025 को होगा।
आयोजन सचिव गुलाम हसन लोन ने प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कश्मीर में इस तरह के प्रतिष्ठित आयोजन के महत्व पर जोर दिया। कहा कि यह स्थानीय एथलीटों के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है और युवाओं को खेलों को जीवन शैली के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने उन सभी अधिकारियों और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया जिनकी कड़ी मेहनत से यह आयोजन संभव हो सका। कार्यक्रम का संचालन अजहर हाजिनी ने किया। हाजिनी ने पहली बार कश्मीर का दौरा करने वाली कई टीमों का विशेष स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि वे इस क्षेत्र के गर्मजोशी और आतिथ्य की मधुर यादें अपने साथ ले जाएंगे।
विज्ञापन


कश्मीर में होगी टेबल टेनिस और ताइक्वांडो प्रतियोगिता : अनुराधा गुप्ता
युवा सेवा एवं खेल विभाग की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता ने एक टेलीफोन संदेश में सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आयोजन समितियों की प्रतिबद्धता और दक्षता की सराहना की और हाल ही में संपन्न अंडर-19 बालक फुटबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता की अेर से स्थापित उच्च मानकों को बनाए रखने में निदेशालय की क्षमता पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया। फुटबॉल और वुशू में सफलता के बाद विभाग टेबल टेनिस और ताइक्वांडो में भी स्कूल राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इससे राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर कश्मीर की स्थिति और मजबूत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें