फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महिला मरीज की मौत के बाद सीएमओ ने गठित की जांच समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केलर में हुई थी 27 वर्षीय महिला की मौत, तीन दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शोपियां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केलर में 27 वर्षीय महिला की मौत के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उसकी मौत के कारणों की जांच और सटीक कारण का पता लगाने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।

मृतका की पहचान चावन केलर निवासी शाजिया वसीम पत्नी वसीम अहमद लोन के रूप में हुई है। उन्हें 8 अक्तूबर को सीएचसी केलर में भर्ती कराया गया था और उसी रात को उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


जांच समिति की अध्यक्षता ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) शोपियां, डॉ. एम. यूसुफ नाइकू करेंगे। इसमें डॉ. समीउल्लाह डार (कंसल्टेंट स्त्री रोग विशेषज्ञ, सीएचसी जैनपोरा), डॉ. सेठ मुजतबा (सर्जन विशेषज्ञ, जिला अस्पताल शोपियां) और डॉ. शब्बीर अहमद लंगू (कंसल्टेंट एनेस्थीसिया, सीएचसी जैनपोरा) शामिल हैं।

आधिकारिक आदेश के अनुसार समिति को मृतक रोगी से संबंधित सभी चिकित्सा रिकॉर्ड, उपचार प्रोटोकॉल और केस शीट की जांच करने का काम सौंपा गया है। यह समिति घटनाओं के क्रम का पता लगाएगी। प्रदान किए गए उपचार का मूल्यांकन करेगी और यह निर्धारित करेगी कि सीएचसी केलर में मानक चिकित्सा दिशा-निर्देशों और प्रक्रियाओं का पालन किया गया था या नहीं।

समिति अस्पताल के कर्मचारियों की ओर से किसी भी संभावित लापरवाही, चूक या प्रणालीगत विफलता की भी पहचान करेगी और यदि आवश्यक हो तो प्रशासनिक या अनुशासनात्मक उपायों सहित सुधारात्मक कार्रवाई की सिफारिश करेगी।
विज्ञापन


सीएमओ ने समिति को तुरंत जांच शुरू करने और तीन दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी केलर को जांच प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक अभिलेख और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें