जेकेपीडीसी ने शेड्यूल जारी कर लोगों से की सहयोग की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर पावर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (जेकेपीडीसी) कश्मीर की ओर से 22 और 23 फरवरी को सिंध पावर नहर एचईपी ओल्ड गांदरबल व फोरबे से गाद निकालने का काम होगा। इसके चलते 30 घंटे तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके चलते परिणामस्वरूप निशात, अलुस्तंग और रंगिल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स को पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। श्रीनगर शहर और आस-पास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ेगा।
प्रभावित क्षेत्रों में जाकूरा, गुलाब बाग, अलुस्तंग, शूहामा, हदोरा, चटरहामा, खलमुल्ला, हाबक, नसीम बाग, बस्सरबाग, मल्ला बाग, पंडाच, बुचपोरा, सोरा, अंचर, बोलहुपोरा, जूनिमार, नौशेरा, बाग-ए-अली मर्दन खान, जदीबाल, हवेल, आलमगरी बाजार, राजोरी कदल, नल्लामार, नवाकदल, बोहोरी कदल, नौहट्टा, लाल बाजार, हजरतबल, सदरबल, नगीने, सैदा कदल, रेनावरी, खनयार, खयाम, नोपोरा, डलगेट, कोंखन, गगरीबल, नेहरू पार्क, डल इलाके, ब्रेन, गुपकर, सोनवार, इंद्र नगर, शिवपोरा, बतवारा, पांद्रेथन, लाल चौक, कोर्ट रोड, रेजिडेंसी रोड, एमए रोड, बिशंभर नगर, बाबादेम्ब, फतेह कदल, बारबरशाह, फतेह कदल, हब्बा कदल, गोव कदल, शहीद गंज, करन नगर, काकसराई, बालगॉर्डन, छत्ताबल, कावडरा, ईदगाह, महराजगंज, जैन कदल, सैदपोरा, बेमिना, फिरदौसाबाद, बटमालू, कमरवाड़ी, जैनकूट, नूराबाद, उमेराबाद और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
विभाग ने लोगों से पानी का संग्रहण करने की अपील की है। इसके अलावा, श्रीनगर शहर और आस-पास के अस्पतालों के प्रबंधकों से इस अवधि के दौरान जलशक्ति अधिकारियों के साथ समन्वय बनाने का आग्रह किया है। कोई समस्या होने पर जलशक्ति विभाग के प्रांतीय कंट्रोल रूम से संपर्क करने के लिए कहा है।