गांदरबल के मानसबल में मुख्यमंत्री उमर। संवाद
गांदरबल। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 14 वर्षों बाद सैनिक स्कूल मानसबल का दौरा किया और स्कूल के वार्षिक समारोह में भाग लिया। प्रसिद्ध बोर्डिंग स्कूल सैनिक स्कूल मानसबल की स्थापना 1981 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की ओर से की गई थी।
इस स्कूल की स्थापना का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है ताकि स्कूल छोड़ने के बाद वे राष्ट्र की सेवा करते हुए उच्च पदों और जिम्मेदारियों की कमान संभाल सकें।इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने स्कूल प्राधिकारियों से नई शिक्षा नीति को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने सैनिक स्कूल मानसबल प्राधिकरण को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सैनिक स्कूल मानसबल जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का मॉडल स्कूल बनेगा। पीडीपी को विधानसभा में कोई वास्तविक बिल लाना चाहिए न कि भूमि माफिया बिल। उन्होंने सवाल उठाया कि हम ऐसा बिल कैसे पारित कर सकते हैं जो भूमि माफियाओं को फायदा पहुंचाएगा। संवाद