फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुलदाउदी से सजा लाल चौक, मंडलायुक्त ने दिया आने का न्योता

विज्ञापन
श्रीनगर के लाल चौक पर प्रदर्शनी के दौरान डिवीजनल कमिश्नर अंशुल गर्ग। अमर उजाला - फोटो : samvad
विज्ञापन
- उद्घाटन के बाद बोले-यह शो ट्यूलिप सीजन जितना ही प्रसिद्ध होगा और पर्यटकों की आमद बढ़ाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। बसंत के गुल-ए-लाला (ट्यूलिप) सीजन के बाद शरद ऋतु का गुल-ए-दाऊद (गुलदाउदी) सीजन धीरे-धीरे श्रीनगर में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एक और आकर्षण बनता जा रहा है।
शनिवार को कश्मीर के संभागीय आयुक्त (डिवकॉम) अंशुल गर्ग ने स्कॉस्ट और श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित घंटाघर लाल चौक श्रीनगर में तीसरे गुलदाउदी शो का उद्घाटन किया। 20 नवंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी के लिए डिवकॉम ने पर्यटकों, स्थानीय लोगों और छात्रों को यहां आने और इस शो का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर गर्ग ने कहा कि गुलदाउदी शो शहर को सजाने और लोगों तक पहुंचने के लिए स्कॉस्ट की एक बेहतरीन पहल है।
विज्ञापन

फूलों की खेती के बाजार संबंधी सार को उजागर करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि कटे हुए फूल एक बड़ा उद्योग है और प्रगतिशील किसानों के लिए आय सृजन का एक अवसर है। उन्होंने कहा कि बीस वर्षों से कश्मीर ट्यूलिप के मौसम के लिए प्रसिद्ध है जो देश-विदेश से पर्यटकों को आकर्षित करता है। पतझड़ का मौसम कश्मीर में वसंत, ग्रीष्म और शीत ऋतु के समान ही रंगीन और प्रसिद्ध है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि गुलदाउदी शो कश्मीर आने वाले पर्यटकों के लिए एक और आकर्षण का केंद्र होगा और आगंतुकों की आमद को बढ़ाएगा। शहर को सजाने और सुंदर बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर गुलदाउदी के बगीचे विकसित किए जाएंगे जो स्मार्ट सिटी की जीवंतता को बढ़ाएंगे।
इस अवसर पर स्कॉस्ट के कुलपति प्रोफेसर नजीर अहमद ने कहा कि हमने एक चहल-पहल वाले व्यापारिक केंद्र को एक रंगीन बगीचे में बदल दिया है और व्यापारिक समुदाय से गुल-ए-दाऊद शो के बाकी समय का ध्यान रखने का आग्रह किया।
विज्ञापन

एसएससीएल के सीईओ फज लुल हसीब ने शो के आयोजन के लिए स्कॉस्ट और स्मार्ट सिटी के बीच सहयोग और पर्यटकों की संख्या बढ़ाने की इसकी क्षमता पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा व्यापारिक समुदाय, व्यापारी, स्थानीय लोग, छात्र और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें