फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मार्च के अंतिम हफ्ते से करें एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। जबरवान की तलहटी में स्थित एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन मार्च माह के अंतिम सप्ताह में पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। पर्यटक सुबह छह से शाम आठ बजे तक ट्यूलिप के दीदार कर सकेंगे। यह जानकारी सोमवार को मंडलायुक्त कश्मीर, विजय कुमार बिधुरी ने दी।
इस दौरान गार्डन के उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। उन्होंने बताया कि ट्यूलिप महोत्सव के दौरान आगंतुकों के लिए सुखद अनुभव सुनिश्चित करने विशेष प्रबंधन किए गए हैं। 17.5 लाख ट्यूलिप बल्ब धीरे-धीरे खिलना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने प्रसिद्ध ट्यूलिप गार्डन के उद्घाटन, समय सीमा और आगंतुकों द्वारा टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए एक व्यापक प्रचार अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके लिए लिंक फ्लोरिकल्चर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
एसएमसी अधिकारियों को गार्डन और इसके आस-पास की सफाई के लिए अभियान चलाने को कहा। मौजूदा शौचालय ब्लॉक को कार्यात्मक बनाने और गार्डन के बाहर मोबाइल शौचालय वाहनों की उपलब्धता पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन

करने का भी आदेश दिया। डिवी कॉम ने बोटैनिकल गार्डन में पार्किंग स्थलों के प्रबंधन के लिए कुशलता की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि अधिकतम संख्या में वाहनों को समायोजित किया जा सके, और विशेष रूप से छुट्टियों और रविवार के दिनों में यातायात प्रबंधन के लिए एसएसपी ट्रैफिक को निर्देशित किया, जब पर्यटकों और स्थानीय आगंतुकों की संख्या बहुत बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें