फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर आतंकी हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, टीआरएफ कमांडर गाजी ने रची थी नापाक साजिश

Sun, 28 Feb 2021 09:51 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Srinagar terror attack - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर शहर में 17 फरवरी को सोनवार क्षेत्र में कृष्णा ढाबे पर हुए आतंकी हमले में घायल युवक ने रविवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एसएमएचएस हॉस्पिटल के डॉक्टर नजीर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि दो सप्ताह से आकाश मेहरा का इलाच चल रहा था। आज सुबह करीब तीन बजे  उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


बता दें कि कृष्णा ढाबा कारोबारी पर हुए आतंकी हमले में शामिल तीनों दहशतगर्दों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान सुहैल अहमद मीर निवासी नौगाम, ओवैस मंजूर सोफी निवासी डंगरपोरा और विलायत अजीज मीर निवासी के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें- थ्री इडियट्स के असली 'रैंचो' ने दुर्गम इलाकों में तैनात जवानों के लिए बनाया खास टेंट, देखिए तस्वीरें    
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों के पास से हथियारों के साथ ही हमले के दौरान इस्तेमाल होने वाली बाइक सहित कुछ अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। तीनों आतंकियों को आतंकी संगठन टीआरएफ के कमांडर गाजी ने तैयार किया था। उसी ने कृष्णा ढाबा पर हमले की जिम्मेदारी सौंपी थी।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस जी-23: फैसलों से उपजे फासलों पर खुलकर बोले दिग्गज, पढ़िए सवाल और सुझाव के मंथन का सार    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें