श्रीनगर शहर में 17 फरवरी को सोनवार क्षेत्र में कृष्णा ढाबे पर हुए आतंकी हमले में घायल युवक ने रविवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एसएमएचएस हॉस्पिटल के डॉक्टर नजीर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि दो सप्ताह से आकाश मेहरा का इलाच चल रहा था। आज सुबह करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई।