श्रीनगर के टैगोर हॉल में तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देते आयो
- टैगोर हॉल में तीन दिवसीय अंतरराज्यीय सांस्कृतिक महोत्सव का रंगारंग समापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। टैगोर हॉल में तीन दिवसीय अंतरराज्यीय सांस्कृतिक महोत्सव का वीरवार को रंगारंग समापन हुआ। अतिथियों को सम्मानपत्र देने के साथ आयोजकों और कलाकारों ने कश्मीर में फिर से मिलने का वादा किया और कार्यक्रम को संपन्न किया।
टैगोर हॉल में वीरवार को सुबह 10 बजे से तीसरे दिन के कार्यक्रम शुरू हुए मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता तारिक हमीद कर्रा और अन्य अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। डेल्फ़िक काउंसिल ऑफ जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष इंजीनियर अशोक सिंह ने स्वागत भाषण दिया। नसीर अहमद मीर एवं समूह ने संतूर वादन पेश किया। राकेश आनंद एवं जगदीप सिंह ने बांसुरी वादन, जगजीत सिंह ईशर और रजनीश शर्मा माउथऑर्गन संगीत प्रस्तुत किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में डोगरी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि तारिक हमीद कर्रा ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए आयोजकों को धन्यवाद दिया। डॉ. अयाश आरिफ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इससे पहले बुधवार को परिसर में बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उस्ताद मोहम्मद ने कश्मीरी सूफियाना मौसीकी, गुलजार अहमद गनई और अब्दुल रशीद हाफिज एंड पार्टी की ओर से चकरी पेश की गई। चंडीगढ़ से आए विक्रम सिरोहीवाल ने सूफियाना महफिल सजाई। डेल्फ़िक काउंसिल ऑफ जम्मू-कश्मीर के उपाध्यक्ष विजय पुरी और मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया था।