बीकन के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर एके दास ने राज्यपाल से मुलाकात कर सड़क परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट सौंपी।
ब्रिगेडियर दास ने कहा श्रीनगर से सोनामर्ग सड़क की ब्लैकटापिंग का कार्य जून अंत तक पूरा किया जाएगा। इसी तरह से उन्होंने प्रोजेक्ट बीकन के तहत चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। राज्यपाल एनएन वोहरा ने कहा सड़क निर्माण परियोजनाओं को निर्धारित समय से पूरा किया जाए।
उन्होंने सोनामर्ग-नीलग्राथ-जोजिला तक की सड़क की मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा। राज्यपाल ने कहा श्री अमरनाथ यात्रा से पूव्र तक यह कार्य पूरा कर लिया जाए ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना न करना पड़े।
राज्यपाल ने बीआरओ के कामकाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि दुरूह और कठिन इलाकों में निर्माण परियोजनाओं को अंजाम देने के मामले में बीआरओ की भूमिका अहम रही है।