फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लंबे समय से फरार छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला/शोपियां/पुलवामा। पुलिस ने सोपोर, शोपियां और अवंतिपोरा में लंबे समय से फरार चल रहे छह आरोपियों को वीरवार को गिरफ्तार किया। ये अलग-अलग मामलों में वर्षों से फरार चल रहे थे।
विज्ञापन


बारामुला के सोपोर का सलीम अहमद शेख निवासी परिमपोरा श्रीनगर में दर्ज मामले में वर्ष 2003 से वांछित था। दूसरा आरोपी बशीर अहमद मीर निवासी लचीपोरा हंदवाड़ा, तारज़ू पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में वर्ष 2016 से फरार था। शोपियां में अरिबल कुलगाम निवासी आरोपी मुंशी चौहान वर्ष 1999 से, नीलूरा पुलवामा निवासी गुलजार अहमद भट वर्ष 2002 से और नूरपोरा त्राल निवासी फारूक अहमद लोन वर्ष 2010 से फरार थे।
पुलवामा के अवंतिपोरा में 14 वर्षों से फरार लतीफ अहमद निवासी मुलफाक हरवान श्रीनगर को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किए थे। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें