फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सिख युद्ध स्मारक बारामूला में मनाया 79वां इन्फैंट्री दिवस

विज्ञापन
बारामुला के सिख वार मेमोरियल में शहीदों को श्रद़धांजलि देते जवान और अ​धिकारी। स्रोत सेना
विज्ञापन
बारामुला। 79वें इन्फैंट्री दिवस के उपलक्ष्य में बारामुला स्थित सिख युद्ध स्मारक पर एक भव्य और गरिमापूर्ण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान भारतीय इन्फैंट्री की वीरता, बलिदान और अटूट प्रतिबद्धता को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


यह दिवस 27 अक्टूबर 1947 को श्रीनगर में सिख रेजिमेंट की पहली बटालियन के ऐतिहासिक हवाई लैंडिंग की याद में मनाया जाता है, जो जम्मू और कश्मीर की रक्षा में एक महत्वपूर्ण क्षण था, जिसने राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा की।

इस समारोह का नेतृत्व 19वीं इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने किया। उनके साथ डिप्टी जीओसी, 79वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड के कमांडर, 19वीं आर्टिलरी ब्रिगेड के कमांडर और डिवीजन के अंतर्गत विभिन्न यूनिटों के कई कमांडिंग ऑफिसर भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें