शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के पहनू इलाके में दो युवकों ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे एक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर हालत में है।
मृतक की पहचान लियाकत अहमद (18) निवासी रेसी के रूप में हुई है जो इस समय पहनू में रह रहा था। गंभीर रूप से बीमार युवक की पहचान इश्फाक अहमद खताना (20) निवासी राजोरी के रूप में की गई है जो फिलहाल इलाजरत है।
रिपोर्टों के अनुसार दोनों युवकों ने दो दिन पहले अपने टेंट के अंदर जहरीला पदार्थ खा लिया था। उन्हें पहले जिला अस्पताल शोपियां ले जाया गया जहां से हालत नाजुक होने पर एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया। लियाकत अहमद की इलाज के दौरान शनिवार मौत हो गई जबकि इश्फाक अहमद की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और वह चिकित्सकीय निगरानी में है। इस बीच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि दोनों ने जहरीला पदार्थ क्यों और किन परिस्थितियों में खाया। संवाद