फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुरमंडल बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग

Sun, 02 Nov 2025 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
पुर मंडल में सीसीटीवी लगने की मांग - फोटो : samvad
विज्ञापन
पुरमंडल। लोगों ने पुरमंडल से बड़ी ब्राह्मणा सड़क मार्ग पर मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में अब सुरक्षा और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग तेजी से बढ़ रही है। अब गांवों में भी लोग तकनीक की अहमियत को समझने लगे हैं।
विज्ञापन



पुरमंडल क्षेत्र में हाल के वर्षों में पशुओं की चोरी, नशे की बढ़ती घटनाओं और साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर आपराधिक घटनाओं पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम साबित होते हैं।

संदीप कुमार, दलीप सिंह, राजेश कुमार और जोगिंदर शर्मा ने बताया कि कैमरे अब केवल शहरों की जरूरत नहीं रहे, बल्कि गांवों की सुरक्षा, पारदर्शिता और विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक बन गए हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि लोग अब अपने निजी घरों, दुकानों और गोदामों में भी कैमरे लगवाने लगे हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इससे चोरी की घटनाएं लगभग खत्म हो गई हैं और ग्राहक भी सुरक्षित महसूस करते हैं।

लोगों ने कहा कि क्षेत्र में हर सरकारी भवनों, पंचायतों में सरकारी इमारतों, स्कूलों, आंगनबाड़ी स्वास्थ्य केंद्रों में ग्रामीण स्तर पर सरकार को इसकी पहल करनी चाहिए। लोगों का कहना है कि कैमरे लगने से गश्त और जांच दोनों में आसानी होती है। लोगों ने कहा कि पुरमंडल से बाड़ी ब्राह्मणा और उत्तरबहनी से विजयपुर तक मुख्य चौराहों पर कैमरे लगने से क्षेत्र में पिछले कुछ सालों से हो रही चोरी घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें