- बिजबिहाड़ा के जंगलों में बना रखा था ठिकाना, दहशतगर्द करते थे इस्तेमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के बिजबिहाड़ा इलाके के जंगलों में रविवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है। इस ठिकाने पर खाने-पीने की सामग्री के साथ कुछ संदिग्ध चीजें भी बरामद की गई हैं। आशंका है कि दहशतगर्द इस ठिकाने का प्रयोग छिपने के लिए करते थे।
बताया जाता है कि सुरक्षाबलों को इस ठिकाने के बारे में सूचना मिली थी, इसके बाद 44 राष्ट्रीय राइफल्स, टू राजपूत राइफल्स, 34राष्ट्रीय राइफल्स व सीआरपीएफ की 14वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस ठिकाने के नष्ट होने को सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। खुरक्षाबलों ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत उन तक पहुंचाएं।