फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्किम्स में एंडोक्राइन सर्जरी की आधुनिक तकनीक पर मंथन को जुटे विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) के जनरल एंड मिनिमल इनवेसिव सर्जरी विभाग के एंडोक्राइन एवं ब्रेस्ट कैंसर डिवीजन ने रविवार को एक दिवसीय एंडोक्राइन सर्जरी अपडेट का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में देशभर के वरिष्ठ विशेषज्ञों ने एंडोक्राइन सर्जरी क्षेत्र में हुए नवीनतम अनुसंधान, तकनीकों और उभरते रुझानों पर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम में प्रो. एसके मिश्रा, प्रोफेसर एंडोक्राइन सर्जरी, लखनऊ एवं इंडियन एसोसिएशन ऑफ एंडोक्राइन सर्जन्स के पूर्व अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने एंडोक्राइन सर्जरी के वर्तमान परिदृश्य और भविष्य की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

प्रो. मिश्रा ने स्कीम्स के निदेशक प्रो. एम. अशरफ गनी की दूरदर्शिता, संस्थान में सबस्पेशियलिटीज के सृजन और अनुसंधान को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रभावी शोध उन्हीं विषयों पर होना चाहिए जो स्थानीय स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ें, जैसे आयरन की कमी और आसकारियासिस पर वैज्ञानिक कार्यों ने इन समस्याओं को जड़ से खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई।
विज्ञापन

संस्थान की प्रगति पर प्रो. अशरफ ने कहा कि चुनौतियों के बावजूद स्किम्स निरंतर प्रगति कर रहा है लेकिन पूर्ण स्वायत्तता के अभाव में इसकी कार्यप्रणाली बाधित होती है। उन्होंने राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर स्किम्स को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए नए सबस्पेशियलिटीज की स्थापना और विविधीकरण पर जोर दिया। उन्होंने वरिष्ठ फैकल्टी से उच्च गुणवत्ता वाले शोध को आगे बढ़ाने और पारंपरिक ढांचे से बाहर सोचने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें