फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीनगर में दूसरे दिन भी अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी, सड़क के किनारे से हटाई रुकावटें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) की कई टीमों ने शनिवार को शुरू किया गया अतिक्रमण विरोधी अभियान रविवार को भी कुछ हिस्सों में जारी रखा। इस अभियान का उद्देश्य जनता के लिए असुविधा का कारण बन रहे अवैध ढांचों और सड़क किनारे की रुकावटों को हटाना है।
प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद सईद ने बताया कि उनके की ओर से शुरू किया गया अभियान ऐसे ही जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी टीमें और विशेष फ्लाइंग स्क्वायड लगातार रैंडम जांच करते रहेंगे। खासकर श्रीनगर की रेजीडेंसी रोड, डल गेट, सोनावर, बुलेवार्ड रोड, फोर शोर रोड और हबक सहित कई प्रमुख इलाकों में नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी टीमों ने लगातार पिछले दो दिनों में अनधिकृत विस्तारों को तोड़ा, फुटपाथों पर रखे सामान को जब्त किया और पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही में बाधा डालने वाली रुकावटों को दूर किया।
विज्ञापन

सईद ने बताया कि यह अभियान शहर के सार्वजनिक स्थलों को बहाल करने और सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए एक सतत अभियान का हिस्सा है। फुटपाथों और सड़क के किनारों पर अतिक्रमण न केवल भीड़भाड़ का कारण बनता है बल्कि यात्रियों और पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करता है। निगम सार्वजनिक क्षेत्रों को ऐसे अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें