श्रीनगर। कश्मीर डिवीजन में चल रही परीक्षाओं के सुचारु और निष्पक्ष संचालन के लिए स्कूल शिक्षा निदेशक कश्मीर नसीर अहमद वानी ने सोमवार को श्रीनगर में व्यापक निगरानी अभियान का नेतृत्व किया। निदेशक ने जीएचएसएस कोठीबाग, प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल राजबाग, हाई स्कूल नटीपोरा और हाई स्कूल हैदरपोरा जैसे प्रमुख परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।
उन्होंने छात्रों-कर्मचारियों से बातचीत की, व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सुगम व तनावमुक्त परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। मौके पर निदेशक ने कहा, हम छात्रों को आश्वस्त करने आए हैं कि प्रशासन उनकी सफलता के लिए पूरी तरह समर्पित है। निष्पक्ष, पारदर्शी और सहयोगी माहौल हमारी प्राथमिकता है। मैं सभी कर्मचारियों से अपील करता हूं कि कश्मीर डिवीजन के हर कोने में परीक्षा सुगम और तनावमुक्त हो। संवाद