- कृषि मंत्री ने स्कॉस्ट कश्मीर में आयोजित वन हेल्थ कॉन्फ्रेंस को किया संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। कृषि उत्पादन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज और सहकारिता मंत्री जावेद अहमद डार ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर वेटरनरी डॉक्टर्स एसोसिएशन-कश्मीर में आयोजित वन हेल्थ कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
कार्यक्रम में वाइस चांसलर स्कॉस्ट, कश्मीर डायरेक्टर स्किम्स, पशु एवं भेड़ पालन विभागों के निदेशक, प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, शोधकर्ता, शिक्षाविद, वेटरनरी समुदाय से जुड़े सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।
मंत्री जावेद डार ने कहा कि वन हेल्थ के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। हमें मानव, पशु और पर्यावरण स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दों के समाधान के लिए एकजुट होना होगा।
वन हेल्थ कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन डॉ. सैयद अल्ताफ गिलानी और अध्यक्ष डॉ. रियाज नजीर रेशी ने भी सम्मेलन को संबोधित किया और कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने साझा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विभागों के बीच घनिष्ठ समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।