फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अथवास इंडिया ने क्वार्टर फाइनल में ग्लोबल दादू टाइटन्स टीम को हराया

सार

श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में अथवास इंडिया इलेवन ने रेड प्रीमियर लीग के क्वार्टर फाइनल में ग्लोबल दादू टाइटन्स को चार रन से हराया। आबिद मुश्ताक के ऑलराउंड प्रदर्शन ने टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
बख्शी स्टेडियम में रेड प्रीमियर लीग के मैच के बाद ​खिलाड़ी को पुरस्कार देते आयोजक। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। अथवास इंडिया इलेवन ने रेड प्रीमियर लीग सीजन 2 के रोमांचक क्वार्टर फाइनल में ग्लोबल दादू टाइटन्स को चार रन से हराया। लीग का आयोजन श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में किया जा रहा है।
बुधवार रात को हुए मुकाबले में अथवास इंडिया इलेवन ने आबिद मुश्ताक के सिर्फ 27 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से बनाए गए 52 रनों की बदौलत 20 ओवरों में 6 विकेट पर 197 रन का मजबूत स्कोर बनाया। यावर हसन ने उनका अच्छा साथ दिया और 45 गेंदों पर 66 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर अथवास इंडिया इलेवन को रन बनाने में मदद की।
विज्ञापन

ग्लोबल दादू टाइटन्स ने इम्तियाज लेफ्टी के 35 गेंदों पर 53 रनों और गौहर राशिद के 21 गेंदों पर 36 रनों की तूफानी पारी की बदौलत शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि अथवास इंडिया इलेवन के गेंदबाजों ने डेथ ओवरों में अपना धैर्य बनाए रखा और आबिद मुश्ताक ने 28 रन देकर व चार विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया।
विज्ञापन

आबिद मुश्ताक निर्विवाद स्टार बनकर उभरे। उन्होंने दोनों ही विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया। बल्ले से रनों की बरसात के अलावा र गेंद से जादू बिखेरते हुए चार ओवरों में चार विकेट चटकाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला अथवास इंडिया इलेवन की चुस्त क्षेत्ररक्षण और अनुशासित गेंदबाजी ने दबाव की परिस्थितियों में अपनी क्षमता साबित करते हुए जीत और अगले चरण में अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें