श्रीनगर में बीती रात सबसे सर्द रही। पारा शून्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात पारा शून्य से 2.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक श्रीनगर में इस मौसम में यह तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम है।
मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर घाटी के साथ ही लद्दाख में भी तापमान शून्य से नीचे ही रहा। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में स्थित स्की-रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पहलगाम में भी पारा शून्य ने 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में पारा शून्य से 1.7 डिग्री नीचे रहा और काजीगुंद में 2.8 डिग्री सेल्सियल नीचे रहा।
जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। लद्दाख के लेह में पारा शून्य से 8.4 डिग्री नीचे रहा और करगिल में शून्य से 9 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में करगिल सबसे ठंडा रहा और घाटी के ऊपरी हिस्सों में बरसात हो सकती है।