फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजस्थान को 152 रन पर समेटा, जम्मू-कश्मीर ने दो विकेट पर 66 रन बनाए

विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के बीच मैच। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
- श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में रणजी मैच के पहले दिन छाई रही मेजबान टीम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में दूसरे रणजी मैच के पहले दिन शनिवार को मेजबान जम्मू-कश्मीर की टीम छाई रही। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। फिर महज 52.5 ओवर में 152 रन पर राजस्थान की पूरी टीम को पैवेलियन भेज दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए थे। कप्तान पारस डोगरा और शुभम खजूरिया क्रीज पर मौजूद थे।
शनिवार को सुबह जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने टॉस जीता और राजस्थान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। गेंदबाजों ने उनके फैसले को सही साबित किया और लगातार विकेट चटकाए। पहले सत्र तक 16 ओवर में 33 रन पर दो विकेट गिर चुके थे। लंच ब्रेक तक महज 70 रन पर राजस्थान के पांच बल्लेबाज पैवेलियन लौट गए।
विज्ञापन

मध्यक्रम ने संभलने की कोशिश की और दूसरा सत्र समाप्त होने तक 44 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए। इसके बाद जम्मू-कश्मीर के गेंदबाज सुनील कुमार और आकिब नबी ने बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया और 52.5 ओवर में 152 रन पर बाकी के चारों खिलाड़ियों को पैवेलियन भेज दिया। पहली पारी में सुनील कुमार ने चार, आकिब नबी ने तीन और युद्धवीर सिंह ने दो विकेट लिए।
बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम के सलामी बल्लेबाज संभल कर खेले लेकिन फिर 38 और 39 रन पर लगातार दो विकेट कामरान इकबाल (24 रन) और यावर हसन (1 रन) के गिरे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान पारस डोगरा (19 रन) और शुभम खजूरिया (16 रन) क्रीज पर मौजूद थे।
-

राजस्थान (प्लेइंग इलेवन) : अभिजीत तोमर, सुमित गोदारा, महिपाल लोमरोर (कप्तान), दीपक हुडा, कार्तिक शर्मा, मुकुल चौधरी (विकेटकीपर), आकाश महाराज सिंह, मानव सुथार, अशोक शर्मा, दीपक चाहर, अंकित चौधरी
विज्ञापन


जम्मू और कश्मीर (प्लेइंग इलेवन) : कमरान इकबाल, शुभम खजूरिया, पारस डोगरा (कप्तान), कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), आकिब नबी डार, अब्दुल समद, आबिद मुश्ताक, युद्धवीर सिंह, सुनील कुमार, यावर हसन, उमरान मलिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें