फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस लाइन में लगाई सरदार पटेल के जीवन पर फोटो प्रदर्शनी

विज्ञापन
श्रीनगर में पुलिस ने लगाई फोटो प्रदर्शनी। स्रोत पुलिस - फोटो : जेतवन परिसर में प्रार्थना करते अनुयायी।
विज्ञापन
श्रीनगर। राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में जिला पुलिस लाइन में शुक्रवार को सरदार पटेल के जीवन और योगदान पर एक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मुख्यालय शाह उमर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सैयद स्लीत शाह, पुलिस उपाधीक्षक जिला प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद रफी और जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। प्रदर्शनी में सरदार पटेल के जीवन के विभिन्न चरणों को दर्शाती दुर्लभ तस्वीरें और सूचनात्मक पैनल प्रदर्शित किए गए थे। इसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल (1875-1950) के जीवन की एक दृश्य यात्रा प्रस्तुत की गई जिसमें उनके प्रारंभिक वर्षों, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका, स्वतंत्र भारत के गृह मंत्री और उप-प्रधानमंत्री के रूप में उनके योगदान और रियासतों के एकीकरण में उनके महत्वपूर्ण कार्यों को दर्शाया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ के साथ हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें