फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 46 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वीरवार को मादक पदार्थ की तस्करी को नाकाम कर दिया। एक व्यक्ति को 46 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी विनोद कुमार निवासी रावसर, राजस्थान के खिलाफ बारामुला थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी वर्तमान में कमरवारी बरथना, श्रीनगर में रह रहा है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 46 ग्राम चरस बरामद हुई। उसे काबू कर संबंधित पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारामुला पुलिस ने जिले से नशे की समस्या को पूरी तरह खत्म करने के अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया। पुलिस ने जनता से नशा तस्करी व अन्य असामाजिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी साझा कर सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें