बारामुला। बारामुला स्थित सेंट जोसेफ इंस्टीट्यूट की नर्सिंग छात्राओं ने सोमवार को इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) के खिलाफ प्रदर्शन किया। बता दें कि आईएनसी ने इंस्टीट्यूट के नर्सिंग प्रोग्राम की राष्ट्रीय मान्यता वापस लेने का फैसला लिया है।
छात्राओं को डर है कि इससे उनकी डिग्री जम्मू-कश्मीर के बाहर मान्य नहीं होेगी। करीब 40-50 छात्राओं ने अस्पताल के पास श्रीनगर-बरामुला राष्ट्रीय राजमार्ग को आधे घंटे तक जाम रखा। अपने कोर्स के लिए आईएनसी पंजीकरण बहाल करने की मांग की। मौके पर पहुंचेे पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रही छात्राओं से बातचीत की। आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा। सहमत हुई छात्राओं ने राजमार्ग खाली किया जिसके बाद यातायात बहाल हुआ। संवाद