फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नूर इलेवन ने जीता टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
पुलवामा में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान ​खिलाड़ी व आयोजक। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
- पुलवामा पुलिस ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराया आयोजन, द लेडी लीजेंड्स क्रिकेट क्लब को हराया
विज्ञापन

संज्द न्यूज एजेंसी
पुलवामा। जिला पुलिस पुलवामा ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम पुलवामा में गर्ल्स टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। नूर इलेवन ने क्रिकेट टूर्नामेंट अपने नाम किया।
इस आयोजन में खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिसने इसे जिले के लिए एक यादगार खेल आयोजन बना दिया। फाइनल मुकाबले में नूर इलेवन क्रिकेट क्लब पुलवामा ने द लेडी लीजेंड्स क्रिकेट क्लब पुलवामा को हराकर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में एसएसपी तनुश्री ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शिरकत की और विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल और 30,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया, जबकि उपविजेता को 15,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहविश को प्लेयर ऑफ द मैच (5,000 रुपये) और अजरा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (10,000 रुपये) का सम्मान मिला। इस अवसर पर एसएसपी पुलवामा ने सभी टीमों को बधाई दी और खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीमवर्क और नशा-मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने में पुलिस की भूमिका पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें