फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फैजाबाद कॉलोनी में आग से जला तीन मंजिला मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम की फैजाबाद कॉलोनी में शुक्रवार को तीन मंजिला एक आवासीय मकान में भीषण आग लग गई। इस आगजनी से मकान को भारी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही आग की सूचना मिली तो नौगाम, रावलपोरा और गौकदाल सहित कई स्टेशनों से अग्निशमन वाहनों को तुरंत मौके पर भेजा गया। टीमें कई घंटों तक आग पर काबू पाने के लिए काम करती रहीं और घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में आग को पास के मकानों तक फैलने से रोकने में सफल रहीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मकान से घने धुएं और आग की लपटों ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। स्थानीय लोगों ने भी अग्निशामकों की मदद में हाथ बंटाया और आग बुझाने में सहयोग किया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में बिजली के शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है। इस घटना में किसी के हताहत होने या झुलसने की कोई खबर नहीं है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और नुकसान की स्थिति का आकलन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें