फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस नशा तस्करी के नौ आरोपी पकड़े, मादक पदार्थ बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शोपियां, बडगाम और पुलवामा जिलों में कार्रवाई करते हुए नौ नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन ज़ैनापोरा की एक टीम ने काशवा–ज़ैनापोरा मार्ग पर मोहम्मद ज़फरान लोन निवासी टैंगर, रामबन और इरफान यातू निवासी वीरिनाग, कपरन के पास से 190 ग्राम चरस बरामद की। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस पोस्ट हुमहामा की टीम ने सल्सबील एजुकेशनल इंस्टिट्यूट के पास दो संदिग्धों को पकड़ा। उनके पास से 18.4 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उनकी पहचान जावेद अहमद लोन और साकिर राशिद दोनों निवासी हुमहामा के रूप में हुई। दोनों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन पुलवामा की टीम ने वेटनरी पॉइंट डेंजरपोरा के पास मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को रोका। तलाशी में उनके पास से 553.5 ग्राम चरस और 19 ग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद हुआ। उनकी पहचान अब्रार अहमद यातू निवासी सोनाचुक, राजपोरा और वकार अहमद चोपन निवासी गुंड हैदर, डेंजरपोरा के रूप में हुई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलवामा के मुगलपोरा में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों को रोका गया। उनकी पहचान परवेज अहमद कसाना निवासी चवान केलर, बिलाल अहमद गोरसी एवं रुक़सर अहमद गोरसी दोनों निवासी जमपथरी, शोपियां के रूप में हुई। तलाशी में उनके पास से गांजा बरामद हुआ। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें