फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीनगर में युवक को टक्कर मारकर भागा आरोपी जम्मू में गिरफ्तार

Tue, 23 Sep 2025 02:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। अवंतिपुरा पुलिस ने हिट-एंड-रन मामले में आरोपी ड्राइवर को जम्मू से गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। पिछले सप्ताह लेथपोरा निवासी हबीबुल्लाह बेग पुत्र मोहम्मद सुल्तान बेग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। उन्हें नजदीकी अस्पताल से श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एसएचओ अवंतीपोरा इंस्पेक्टर अजहर हामिद के नेतृत्व में जांच के बाद आरोपी की पहचान जम्मू के मोवा सांबा निवासी राजकुमार पुत्र कृष्ण चंद के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हादसे में शामिल कार को जब्त कर लिया है। संवाद
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें