फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ग्रेनेड और एके47 के कारतूस के साथ दो आतंकी मददगार गिरफ्तार

Mon, 18 Aug 2025 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस और सीआरपीएफ ने लगाया था नाका
विज्ञापन

आरोपियों पर पुलिस स्टेशन सुम्बल में यूएपीए की धाराओं के तहत मामले दर्ज
बारामुला। सुम्बल की पुलिस टीम ने रविवार को चेकिंग के दौरान दो ग्रेनेड और एके47 के कारतूस के साथ आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपी ओवर ग्राउंड वर्कर्स हैं। पुलिस के अनुसार रविवार को सुबह सुम्बल पुलिस स्टेशन ने 45 बटालियन सीआरपीएफ और 13 आरआर के साथ मालपोरा नौगाम क्षेत्र में एक संयुक्त नाका स्थापित किया। नाका जांच के दौरान दो व्यक्तियों हमीद डार निवासी अजस बांदीपोरा और अबू मजीद गोजरी निवासी विजपारा हाजिन को रोका।
जांच के दौरान चीन निर्मित दो हैंड ग्रेनेड और एके47 के 10 कारतूस, एक ग्रेनेड लॉन्चर और उसके दो ग्रेनेड बरामद किए। दोनों आरोपियों पर पुलिस स्टेशन सुम्बल में यूएपीए की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे प्रतिबंधित एलईटी संगठन के ओजीडब्ल्यू हैं और हथियार व गोलाबारूद ले जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें