श्रीनगर। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, समाज कल्याण एवं शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने कठुआ में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में कई लोगों की जान जाने और घायल होने पर गहरा दुख व्यक्त किया।
मंत्री ने कहा कि इस हृदय विदारक त्रासदी ने जम्मू-कश्मीर की हर जागरूक आत्मा को झकझोर दिया है और कई परिवारों को उजाड़कर रख दिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति और साहस प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।
मंत्री ने बताया कि सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और सहायता प्रदान करने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और उन्हें समय पर राहत और पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ब्यूरो