- बख्शी स्टेडियम में खेली जा रही है रेड प्रीमियर लीग सीजन 2 टी-20 प्रतियोगिता
विज्ञापन
श्रीनगर। रेड प्रीमियर लीग सीजन 2 के टी-20 लीग मैच में सुल्तान वॉरियर्स बारामुला ने सोपोर स्टैलियंस को 26 रनों से पराजित किया। मुकाबला श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सुल्तान वॉरियर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 166 रन बनाए। असीम बशीर ने 31 गेंदों पर 38 रन की तेज पारी खेली और गेंदबाजी में 16 रन देकर 2 विकेट झटके। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। गौहर अहमद (36 रन), ओमैस इटू और जहूर जोलो (21-21 रन) ने भी योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सोपोर स्टैलियंस 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 140 रन ही बना सके। आबिद पीर ने नाबाद 45 रन और अरबाज नजीर ने 25 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। असीम बशीर ने कहा कि टीम ने आज योजनाओं को अच्छी तरह अंजाम दिया। यह जीत व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामूहिक प्रयास का नतीजा है। इस जीत के साथ बारामुला की टीम ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।