फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रेलवे ने पार्सल ट्रेन से छह दिन में दिल्ली भेजे 6400 मीट्रिक टन सेब

Sun, 21 Sep 2025 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
बडगाम रेलवे स्टेशन पर पार्सल ट्रेन जिससे सेब भेजे जा रहे हैं। स्रोत रेलवे
विज्ञापन
- 11 को ट्रायल और 15 से दैनिक चलाई जा रही बडगाम-आदर्श नगर पार्सल ट्रेन
विज्ञापन


श्रीनगर। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल का कश्मीर से दिल्ली तक सेब के लिए निरंतर पार्सल ट्रेनों का संचालन जारी है। छह दिनों में अब तक करीब 6400 मीट्रिक टन सेब दिल्ली और वहां से देश के अन्य भागों में भेजे जा चुके हैं।
जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंध उचित सिंघल ने बताया कि पार्सल ट्रेन की शुरुआत 11 सितंबर को दो पार्सल वेन कोच के ट्रायल से की गई। एक कोच जम्मू तथा दूसरा आदर्श नगर दिल्ली के लिए रवाना किया गया। प्रत्येक पार्सल वेन कोच में लगभग 23 टन माल लोड किया गया था। इसे ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में माना गया, क्योंकि एक पार्सल वेन कोच बड़गाम रेलवे स्टेशन से आदर्श नगर दिल्ली तक 21 घंटे से भी कम समय में पहुंचा था। दूसरा पार्सल वेन कोच 6 घंटे से भी कम समय में जम्मू पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 सितंबर 2025 को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आठ वेगन वाली पार्सल ट्रेन का विधिवत शुभारंभ किया।यह ट्रेन सड़क यातायात के मुकाबले बहुत ही कम समय में अपने गंतव्य स्टेशन दिल्ली पहुंच गई थी। इसी क्रम में आगे जुड़ते हुए, कश्मीर घाटी के अनंतनाग गुड्स शेड टर्मिनल से कवर्ड वैगन तथा पार्सल कोच दोनों की आपूर्ति के साथ लगभग 6400 टन से भी अधिक सेब कश्मीर से आदर्श दिल्ली मंडी अन्य मंडियों के लिए परिवहन किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें