फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उत्तरी कमान के सेना कमांडर ने शहीद मेजर अप्रांत को दी श्रद्धांजलि

Sun, 21 Sep 2025 02:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
शहीद मेजर को श्रद्धांजलि देते उत्तरी कमान के सेना कमांडर। स्रोत सेना
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा और उत्तरी कमान के सभी रैंक के अधिकारियों की ओर से ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले मेजर अप्रांत रौनक सिंह (एसएम) को श्रद्धांजलि दी। सेना कमांडर ने कहा कि इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ है।
विज्ञापन

चिनार कोर के सेना कमांडर ने भी बहादुरी से ड्यूटी निभाते हुए बारामुला जिले में सर्वोच्च बलिदान देने वाले मेजर अप्रांत रौनक सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि चिनार वॉरियर्स इस बहादुर सैनिक की बहादुरी और बलिदान को सलाम करते हैं। हम शोक संतप्त परिवार के साथ हैं और उनके दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। वहीं उत्तरी कमान के सेना कमांडर की ओर से लांस दफादार भरवाड़ मेहूलभाई मेपाभाई को गांदरबल जिले में कर्तव्य के निर्वहन के दौरान बलिदान होने पर श्रद्धाजंलि अर्पित की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें