फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ईरान में दिवंगत कश्मीरी छात्रा का पार्थिव शरीर आज श्रीनगर आएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही मेडिकल छात्रा सबा की ईरान के एक अस्पताल में मौत हो गई थी
विज्ञापन



श्रीनगर। ईरान में हाल ही में दिवंगत हुई कश्मीरी एमबीबीएस छात्रा सबा रसूल का पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह श्रीनगर लाया जाएगा। ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद मोमिन खान ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार देर रात महान एयर की उड़ान संख्या डब्ल्यू5 071 से नई दिल्ली लाया जा रहा है। दिल्ली से उनके पार्थिव शरीर को घाटी ले जाने की व्यवस्था की गई है।

जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर ख्यूहामी ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर आज देर शाम दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है जहां से कल सुबह तक उसे कश्मीर ले जाया जाएगा। वह कल सुबह श्रीनगर के सफाकदल स्थित अपने पैतृक स्थान पहुंचे जहां परंपरा के अनुसार उन्हें दफनाया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी से अनुरोध किया है कि कृपया कल सुबह श्रीनगर हवाई अड्डे पर एम्बुलेंस परिवहन और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं। श्रीनगर के सफाकदल स्थित सबा रसूल के आवास पर उनके असामयिक निधन की खबर से उनके इलाके में शोक की लहर है और उनके रिश्तेदार, दोस्त और पड़ोसी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा होने की उम्मीद है। एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही मेडिकल छात्रा सबा की ईरान के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके बाद उसके परिवार, छात्र संगठन और कश्मीर के विभिन्न राजनीतिक नेताओं ने भारत सरकार से उसके शव को ईरान से कश्मीर घाटी वापस लाने की सुविधा देने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा नेता मंज़ूर भट ने घर जाकर की परिवार के साथ सवेदना व्यक्त



अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। भाजपा नेता मंज़ूर भट ने 15 अगस्त को ईरान में दिवंगत एमबीबीएस छात्रा के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने संवेदना व्यक्त की और परिवार को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। कहा कि उम्मीद है कि उनकी समय पर स्वदेश वापसी से शोकाकुल परिवार को कुछ सांत्वना मिलेगी और वे उन्हें सम्मान सहित दफना पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें