फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चार दिन तक कश्मीर और कश्मीरियों का हाल जानेगी गृह मंत्रालय की स्थायी समिति

Tue, 26 Aug 2025 11:25 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल की अध्यक्षता में आएगी 31 सदस्यीय समिति
विज्ञापन

- ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में अध्यक्ष डॉ. राधा मोहन ने कहा सुरक्षा और विकास कार्यों की हकीकत परखी जाएगी
श्रीनगर। ‘गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति’ (एससीओएचए) सितंबर के पहले सप्ताह में श्रीनगर आ रही है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल की अगुवाई में समिति के कुल 31 सदस्य आएंगे जिसमें लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सांसद शामिल हैं। समिति चार दिन तक कश्मीर और कश्मीरियों की नब्ज टटोलेगी। सुरक्षा एवं विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही आमजन से मुलाकात कर समस्याओं एवं सुझावों को सुनेगी। समिति की ही रिपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्रालय जम्मू-कश्मीर राज्य के लिए अगला सकारात्मक कदम उठाएगी।
मंगलवार को ‘गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति’ के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने ‘अमर उजाला’ से फोन पर विशेष बातचीत की। उन्होंने बताया कि समिति सितंबर के पहले सप्ताह में जम्मू-कश्मीर आ रही है। जम्मू के अलावा सर्वाधिक चार दिन तक श्रीनगर में रुकेगी। उन्होंने बताया कि चूंकि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश है और तमाम विकास कार्यों के लिए वित्तीय सहायता केंद्र सरकार देती है। ऐसे में समिति इस बात की समीक्षा करेगी कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदत्त बजट कहां और किस मद में खर्च हुआ। पूर्ण हो चुके या निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता एवं आमजन के कितना फायदेमंद होगी इसे भी देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष डॉ. राधा मोहन दास ने बताया कि चूंकि समिति गृह मंत्रालय के अधीन है लिहाजा कश्मीर घाटी में सुरक्षा इंतजामों को भी परखा जाएगा। दावों और दस्तावेजों की बजाए जमीनी हकीकत परखी जाएगी। एक-एक बिंदु की गंभीरता से जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि विकास एवं सुरक्षा संबंधी मुद्दों के अलावा विभिन्न सरकारी एवं गैर संगठनों के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों से भी बात की जाएगी। चार दिन के कश्मीर प्रवास के दौरान आमजन बगैर किसी संकोच के मुलाकात कर बेझिझक अपनी बात कह सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृृत्व में जम्मू-कश्मीर विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें