फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर से 10 दिनों में 1.37 लाख मीट्रिक टन फल भेजे गए : मंडलायुक्त

Tue, 23 Sep 2025 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगल रोड से करीब 1,900 ट्रक जम्मू की ओर भेजे गए
विज्ञापन

श्रीनगर। मंडलायुक्त अंशुल गर्ग ने सोमवार को बताया कि पिछले 10 दिनों में घाटी से 1.37 लाख मीट्रिक टन ताज़ा फल देश के विभिन्न बाजारों में पहुंचाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग, मुगल रोड और नई शुरू हुई पार्सल ट्रेन सेवा के जरिए फलों और अन्य सामग्रियों से लदे हुए प्रतिदिन औसतन 1,500-2,000 ट्रक रवाना हो रहे हैं। अब यह संख्या बढ़कर 3,500-4,000 ट्रक प्रतिदिन हो गई है। रविवार को ही मुगल रोड से करीब 1,900 ट्रक जम्मू की ओर भेजे गए।
विज्ञापन

गर्ग ने बताया कि दिल्ली के लिए शुरू की गई नई पार्सल ट्रेन से रोज़ाना 800-1000 टन फल भेजे जा रहे हैं। किसान अब उत्तर कश्मीर के बारामुला और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग स्टेशनों से अपनी उपज आसानी से लाद सकते हैं। उन्होंने बताया कि परिवहन को सुव्यवस्थित करने के लिए हाल ही में एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) बनाई गई है जिसकी निगरानी यातायात पुलिस 24 घंटे कर रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड पर एक दिन छोड़कर वाहनों की आवाजाही दोनों दिशाओं में सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही घबराहट में खरीदारी करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्यान्न और उपभोक्ता वस्तुओं का पर्याप्त भंडार घाटी में मौजूद है और इसकी नियमित आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें