श्रीनगर में एनसीसी अटैचमेंट कैंप का समापन। स्रोत सेना
श्रीनगर। एनसीसी कैडेटों के लिए 12 दिवसीय आर्मी अटैचमेंट कैंप विगत शुक्रवार को सोमगढ़ मिलिट्री स्टेशन श्रीनगर में संपन्न हुआ। यह कैंप चिनार कोर, चिनार एयर डिफेंस ब्रिगेड के संयुक्त तत्वावधान में और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख निदेशालय की 9 जम्मू-कश्मीर गर्ल्स बटालियन, श्रीनगर की ओर से समन्वित रूप से आयोजित किया गया था।
इस कैंप में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 117 एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल थे। इसका मुख्य उद्देश्य कैडेटों को भारतीय सेना की पेशेवर जीवनशैली, लोकाचार और कठोर प्रशिक्षण मानकों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना था जिससे उनमें अनुशासन, नेतृत्व और टीम वर्क के मूल मूल्यों का संचार हो सके। ब्यूरो