फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विधायक ने शादीमार्ग, अचगोजे और लिट्टर ब्लॉक के विकास कार्यों की समीक्षा की

सार

पुलवामा के राजपोरा विधायक गुलाम मोहिउद्दीन मीर ने ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभागों के समन्वय, पारदर्शिता और लोगों की भागीदारी पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों को निगरानी और सामाजिक लेखा परीक्षा के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलवामा। विधायक राजपोरा गुलाम मोहिउद्दीन मीर ने वीरवार को सर्किट हाउस पुलवामा में शादीमार्ग, अचगोजे और लिट्टर ब्लॉकों के ग्रामीण विकास विभाग (आरडीडी) के विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में संबंधित ब्लॉकों के विकास अधिकारियों ने विभाग की विभिन्न प्रमुख योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों और भविष्य की योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्रदान की। विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए विधायक ने समग्र ग्रामीण विकास और स्थिरता के लिए विभागों के बीच समन्वय के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने फील्ड अधिकारियों को जमीनी स्तर पर निगरानी बढ़ाने, कार्य रजिस्टर को अपडेट रखने और सामाजिक लेखा परीक्षा के माध्यम से पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जवाबदेही, पारदर्शिता और लोगों की भागीदारी सभी विकास कार्यों का मूल तत्व होनी चाहिए। बैठक में संबंधित ब्लॉकों के सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सहायक और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें