श्रीनगर। कृषि उत्पादन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज व सहकारिता एवं चुनाव विभाग के मंत्री जावेद अहमद डार ने सोमवार को नगर समिति वाटरगाम में चल रही परियोजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों से कहा कि अप्रयुक्त धनराशि का उपयोग विकास कार्यों के लिए दिए गए मानकों के मुताबिक लोगों के लाभ के लिए करें। इस दौरान आवास एवं शहरी विकास विभाग की आयुक्त सचिव मनदीप कौर ने मंत्री को जम्मू-कश्मीर के शहरी परिदृश्य को बदलने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण विकास और आगामी पहलों के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि ड्रेनेज सेक्टर डी/ एस गुंड करीम खान वाटरगाम (एसएएससीआई परियोजना) और वार्ड संख्या एक व तीन में नाला निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सोपोर, उप निदेशक शहरी स्थानीय निकाय कश्मीर, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी, कार्यकारी अधिकारी एमसी वाटरगाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। संवाद