फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Wed, 19 Feb 2025 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने जिला स्तरीय बैठक में जागरूकता अभियानाें को तेज करने सहित अन्य मुद्दों पर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। श्रीनगर में एनसीओआरडी की जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। इसमें डीसी डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन भट ने मादक पदार्थों के दुरुपयोग, तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
वहीं, बैठक में मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, जागरूकता अभियानों को तेज करना और नशे के प्रभाव से प्रभावित व्यक्तियों के लिए उपचार और पुनर्वास सुविधाओं को बढ़ाने के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही संबंधित विभागों और अन्य हितधारकों से मादक पदार्थों के खतरे से निपटने के मामलों में हुई प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. बिलाल ने नशे की लत से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए प्रभावी उपचार सुविधाओं की जरूरत की बात कही। उन्होंने संतनगर में स्थित ड्रग डि-एडिक्शन और पुनर्वास केंद्र के शीघ्र संचालन की भी बात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें