फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar Election: नेकां के रुहुल्लाह ने भरा पर्चा, उमर बोले- भाजपा खुद नहीं मैदान में, ए-बी-सी टीम से मुकाबला

Thu, 25 Apr 2024 02:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर घाटी में भाजपा खुद में मैदान में नहीं उतरी है। लेकिन उन्होंने ए, बी, सी टीम को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
रुहुल्लाह मेहदी पर्चा भरने के लिए जाते हुए - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार रुहुल्लाह मेहदी ने शुक्रवार को श्रीनगर लोकसभा सीट के लिए पर्चा भरा। इस दौरान नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी सहित अन्य पार्टी नेता व समर्थक उनके साथ रहे। वहीं, सलमान ने नेकां के कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर घाटी में भाजपा खुद में मैदान में नहीं उतरी है। लेकिन उन्होंने ए, बी, सी टीम को मैदान में उतारा है। उमर ने कहा, 'हमने इस तरह के चुनाव पहले भी देखे हैं। अब यह बिलकुल साफ है कि ये सब हमारे खिलाफ हैं। भाजपा की तरफ से महबूबा मुफ्ती को समर्थन का ऐलान हुआ है। उनके दो नेताओं ने राजोरी, पुंछ में महबूबा मुफ्ती को समर्थन का एलान किया है। भाजपा, उनके तमाम ए, बी, सी टीम, राजभवन सब मिलकर नेशनल कॉन्फ्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं...।'
 
 

विज्ञापन

फारूक अब्दुल्ला और विकार रसूल - फोटो : बासित जरगर
एक अन्य सवाल के जवाब में उमर ने कहा कि जहां तक मजहब के इस्तेमाल का सवाल है यह पहली बार नहीं है जब भाजपा धर्म का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रही है। उनको अपने पैरों तले की जमीन खिसकती नजर आती है तब वे मजहब के हवाले से फिर बात करना शुरू कर देते हैं। यह कोई छुपी हुई बात नहीं है कि पहले चरण के मतदान के बाद भी इस तरह के सियासी हमले मुसलमानों के खिलाफ खासकर किए गए। जाहिर सी बात है कि शायद पहले चरण में भाजपा की जो उम्मीदें थी वो शायद उनकी पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें