फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K 8th Class Result: आठवीं कक्षा का रिजल्ट जारी हुए बीते 12 घंटे, पर देखें कहां, असमंजस में विद्यार्थी

Thu, 25 Apr 2024 12:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

न तो जिला डाइट और ना ही जम्मू कश्मीर राज्य शैक्षिक प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड हुआ है। इससे उनके बच्चे और अन्य विद्यार्थियों में काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
स्कूल जाते हुए विद्यार्थी (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (जेकेएससीईआरटी) ने बुधवार देर रात आठवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। हालांकि विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। उम्मीद जताई जा रही हैं कि इसे जारी किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक 12 घंटे बीत चुके हुए हैं, लेकिन अभी रिजल्ट अपलोड नहीं हो पाया है। ऐसे में विद्यार्थीय परेशान हो रहे हैं कि वे परिणाम देखें तो कहां देखें।

विज्ञापन


जम्मू डाइट की वेबसाइट खुल भी नहीं पा रही

एक छात्र के अभिभावक ने कहा कि न तो जिला डाइट और ना ही जम्मू कश्मीर राज्य शैक्षिक प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड हुआ है। इससे उनके बच्चे और अन्य विद्यार्थियों में काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जम्मू डाइट की वेबसाइट तो खुल भी नहीं पा रही है। विद्यार्थी अपने स्कूल और डाइट में फोन कर रिजल्ट की स्थिति पता कर रहे हैं। लेकिन डाइट की ओर से भी कोई जवाब नहीं मिल रहा है, जिससे विद्यार्थी काफी परेशान है।

Trending Videos
विज्ञापन

इस बार 75 हजार बच्चों ने परीक्षा दी थी

साफ्ट और हार्ड जोन की परीक्षा 15 अप्रैल को संपन्न हुई थी। एक लाख 75 हजार बच्चों ने परीक्षा दी थी। इसमें 88,668 बच्चे जम्मू संभाग जबकि 85717 कश्मीर संभाग से थे। जम्मू में 1597 जबकि कश्मीर संभाग में 903 परीक्षा केंद्र बनाए थे। 

बीते साल 96.6 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए थे पास

बता दें कि पिछले वर्ष पहली बार जम्मू और कश्मीर संभाग का परिणाम एक साथ जारी हुआ था। 96.6 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए थे। एक समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू होने के बाद यह पहला मौका है, जब जम्मू और कश्मीर संभाग के सभी 20 जिलों का आठवीं कक्षा का परिणाम एक साथ जारी किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें