बर्फबारी से महीनों लगातार ठप रहने वाला श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे 1डी इस बार तीन महीने के बाद ही खुलने जा रहा है। जोजिला पास के पास कम बर्फबारी के चलते ऐसा मुमकिन होने जा रहा है।
बीआरओ की टीम ने 20 मार्च तक नेशनल हाईवे 1डी के खुलने का अनुमान जताया है। इस वर्ष बर्फबारी कम हुई है जिसकी वजह से 434 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग पर यातायात को जल्द बहाल करना मुमकिन हो सकेगा।
कारगिल से मीनामार्ग तक चल रहे बर्फ हटाने के कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे लदाख आटोनामस हिल डेवलपमेंट काउंसिल कारगिल के चीफ एक्जीक्यूटिव आगा सैयद अब्बास ने बताया कि पहली दफा तीन महीने बाद ही हाईवे खुलने जा रहा है।