फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कश्मीरी विक्रेताओं की परेशानी पर विधायक ने किया हिमाचल के राज्यपाल से संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
-सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल,
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। हिमाचल प्रदेश में कश्मीरी विक्रेताओं को कथित तौर पर परेशान किए जाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के एक दिन बाद कुपवाड़ा के विधायक फैयाज मीर ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के सामने यह मुद्दा उठाया है और तुरंत दखल देने की मांग की है।

मीर ने कहा कि यह घटना जम्मू-कश्मीर के बाहर अपनी रोजी-रोटी कमाने वाले कश्मीरियों की प्रोफाइलिंग के बढ़ते पैटर्न को दिखाती है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो से घर पर परिवारों में परेशानी बढ़ गई है। विधायक ने कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से बात की और उन्हें कश्मीर में लोगों की चिंताओं से अवगत कराया। मीर के अनुसार उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पुलिस के डीजी और संबंधित डीसी से बात करेंगे ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मीर ने सार्वजनिक रूप से सवाल उठाया था कि कश्मीरियों को बार-बार आतंकी की नजर से क्यों देखा जाता है और उन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दोनों से राज्य में काम करने वाले कश्मीरियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का आग्रह किया था। विधायक ने उम्मीद जताई कि हिमाचल प्रशासन इस मामले को सुलझाने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तेजी से कदम उठाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें