- जिला प्रशासन ने सेवा के सुचारु संचालन के लिए नोडल अधिकारी किए नियुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। करनाह, केरन और माचिल के दूरस्थ एवं बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में सब्सिडी वाली हेलिकॉप्टर सेवा के निर्बाध संचालन के लिए जिला प्रशासन ने प्रत्येक स्थान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।
उपायुक्त कुपवाड़ा के जारी आदेश के अनुसार संबंधित क्षेत्रों में कई अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनमें सहायक आयुक्त पंचायत कुपवाड़ा अरशिद कादिर भट (जिला पुलिस लाइंस, संपर्क-9906518530), तहसीलदार करनाह मोहम्मद अमीन भट (संपर्क-7006248450), तहसीलदार केरन इदरीस सिदीक सोफी (संपर्क-9906532260) और तहसीलदार माचिल साकिब सलीम (संपर्क-7006878772) नाम शामिल हैं।
इसी तरह सामान्य जनता की सुविधा हेतु एसीपी कार्यालय कुपवाड़ा, एसडीएम कार्यालय करनाह तथा तहसील कार्यालय केरन व माचिल को उनके-अपने क्षेत्रों के लिए टिकट काउंटर घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त, एएलसी कार्यालय कुपवाड़ा को पूर्व रिकॉर्ड उचित स्वीकृति के साथ एसीपी कार्यालय कुपवाड़ा को सौंपने तथा उसकी प्रति डीसी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
नियुक्त नोडल अधिकारियों को दैनिक रिकॉर्ड का उचित रखरखाव, हेलीकॉप्टर संचालन का सुगम समन्वय तथा उपायुक्त कार्यालय को समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।